Class 12 : Geography Chapter 2 notes in Hindi

Class 12  Geography Chapter 2 notes in Hindi

 

Class 12 : Geography Chapter 2 notes in Hindi विश्व जनसंख्या – वितरण, घनत्व और वृद्धि यह अध्याय जानकारी देगा की दुनिया हम  आप जैसे लोग किस स्थान पर और कितना रहते है

 

आज के समय मे : विश्व की जनसंख्या लगभग 8 अरब तक पहुच चुकी है। यह आंकड़ा हमे विचार करने के लिए प्रेरित करता है की इतनी बड़ी जनसंख्या की आबादी को दुनिया मे कैसे वितरित किया गया है? इतने तीव्र गति से बढ़ती आबादी को एक आकड़ा के रूप मे जानना ही नही बल्कि समझना तथा इसके समस्यों को समाधान करने पर विचार करना योग्य होगा क्योंकि यह हमारे जीवन ,संसाधन तथा पर्यावरण को भी प्रभावित करता है।

  • इस अध्याय मे हम समझेंगे की इतनी बड़ी आबादी विश्व मे किस प्रकार वितरित है ?
  • किस स्थान पर जनसंख्या का घनत्व अधिक होता है ? तथा उस स्थान पर अधिक जनसंख्या क्यू होता है ?
  • और आकड़ों के द्वारा यह भी समझने की कोशिश करेंगे की किस वर्ष जनसंख्या मे विस्फोट हुआ?

 जनसंख्या का वितरण 

जनसंख्या वितरण का अर्थ है –  की भूपटल पर जनसंख्या का फैलाव या बिखराव । जनसंख्या का वितरण पूरी दुनिया मे एक रूप से समान नही है। विश्व के अनेक क्षेत्रों मे बहुत कम घनी आबादी जनसंख्या रहती है तथा कुछ क्षेत्रों की जनसंख्या ज्यादा घनी पाई जाती है।

उदाहरण : विश्व मे सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश और महाद्वीप –

 

 

  सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश:

  1. चीन
  2. भारत
  3. संयुक्त राज्य अमेरिका
  4. इंडोनेशिया
  5. पाकिस्तान

  महाद्वीप के अनुसार जनसंख्या:

  1. एशिया: (4.7 अरब लोग)
  2. अफ्रीका
  3. यूरोप
  4. उत्तरी अमेरिका
  5. दक्षिण अमेरिका
  6. ऑस्ट्रेलिया

 

यह वितरण प्राकृतिक संसाधनों, जलवायु, भूगोल, और मानव गतिविधियों से प्रभावित होता है।

जनसंख्या घनत्व 

  • जनसंख्या घनत्व, “ प्रतिवर्ग किलोमीटर क्षेत्र मे निवास करने वाले व्यक्तियों की संख्या को जनसंख्या घनत्व कहते है।” जनसंख्या घनत्व यह दर्शाता है की किसी स्थान या क्षेत्र की निवासियों की संख्या तथा उस क्षेत्र के आकार या क्षेत्रफल के अनुपात को दर्शाता है।
  • जनसंख्या घनत्व राष्ट्र के क्षेत्रफल और लोगों के अनुपात को प्रकट करता है।

जनसंख्या घनत्व निम्नलिखित सूत्र द्वारा ज्ञात किया जाता है –

  • इसको मापने का तरीका – कुल जनसंख्या को क्षेत्रफल से भाग देना होता है।

जनसंख्या घनत्व =

उदाहरण के माध्यम से समझते है-

न लीजिए की एक गाव मे कुल 1,00,000 लोग रहते है उस गाव का क्षेत्रफल 50 वर्ग किलोमीटर है तो उस गाव का जनसंख्या घनत्व इस प्रकार से होगा-

जनसंख्या घनत्व =   = 2000 व्यक्ति प्रतिवर्ग किलोमीटर

        विश्व मे सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश

  • मोनाको : यूरोप मे स्थित छोटा सा देश है इसका क्षेत्रफल लगभग 2.1 वर्ग किलोमीटर है तथा यह की जनसंख्या आबादी लगभग 38000 है यदि इसका जनसंख्या घनत्व निकाले तो प्राप्त होगा 26,150 लोग प्रति वर्ग किलोमीटर
  • सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला देश :  मंगोलिया
  • भारत मे सर्वाधिक घनत्व वाला राज्य : बिहार भारत का सर्वाधिक घनत्व वाला राज्य है। राजस्थान जो की क्षेत्रफल की दृष्टि से सर्वाधिक बड़ा क्षेत्र है लेकिन जनसंख्या की आबादी उस क्षेत्र मे ज्यादा नही है।

Class 12 : Geography Chapter 2 notes in Hindi

बिहार का जनसंख्या घनत्व लगभग 1,102 लोग प्रति वर्ग किलोमीटर (2021 की जनगणना के अनुसार)

  • भारत मे सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य  अरुणाचल प्रदेश है।
  • भारत में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला केंद्र शासित प्रदेश: नई दिल्ली है
  • इन आकड़ों से स्पष्ट होता है की जनसंख्या घनत्व तथा एक विकसित क्षेत्र के बीच एक गहरा संबंध है।

 

जनसंख्या वितरण एवं घनत्व को प्रभावित करने वाले कारक –  विश्व जनसंख्या – वितरण, घनत्व  के कारण 

भौतिक, आर्थिक, और  सामाजिक तथा  राजनैतिक मुख्य ये वे तत्व है जो किसी क्षेत्र की जनसंख्या की मात्रा और उनके वितरण स्थति को निर्धारित करता है –

(क ) भौतिक कारक

  • भू आकृति जो क्षेत्र समतल होती है उस स्थान या क्षेत्र मे जनसंख्या अधिक होती है क्युकी इस क्षेत्रों मे खेती, परिवहन , व्यापार आदि आसानी से हो जाता है।

जैसे गंगा का मैदान तथा नाइल नदी का क्षेत्र (अफ्रीका महाद्वीप)  विश्व के सर्वाधिक आबादी वाला क्षेत्रों मे से एक है।

  • जलवायु जनसंख्या वितरण पर जलवायु का प्रभाव अधिक पड़ता है क्युकी अत्यधिक ठंडे तथा गर्म क्षेत्रों मे जनसंख्या न के बराबर रहती है।

         उदाहरण  विश्व की सं शीतोष्ण जलवायु तथा मानसूनी जलवायु के प्रदेश सर्वाधिक घने बसे क्षेत्र है मानसूनी जलवायु                      प्रदेश  मे विश्व की आधी जनसंख्या केंद्रित है।

  • मिट्टी की उर्वरता जिस क्षेत्र मे उर्वरकता वाला भूमि पाया जाता है उस स्थान पर कृषि के कारण जनसंख्या सर्वाधिक होती है।

उदाहरण: गंगा और यांग्त्ज़े नदी के मैदान

  • जल स्रोत नदियों और झीलों के पास वाले क्षेत्रों या स्थानों पर  जनसंख्या घनत्व अधिक होता है क्योंकि पानी जीवन और कृषि के लिए अनिवार्य है
  • प्राकृतिक संसाधन जो भू भाग खनिज पदार्थों मे सम्पन्न होते है वह औद्योगिक विकास की संभावनाएं आधी होती है तथा खनिज और ऊर्जा संसाधनों की उपलब्धता वाले क्षेत्रों में उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ते हैं, जिसके कारण उस क्षेत्र मे जनसंख्या घनी हो जाती है।
    उदाहरण: दक्षिण अफ्रीका में खनिज क्षेत्र।
  • (ख ) आर्थिक कारक

         औद्योगिकीकरण जिन क्षेत्रों मे औद्योगिकीकरण की मात्रा आधिक होती है उन क्षेत्रों मे रोजगार प्राप्त होने के कारण वो               क्षेत्र घनी आबादी जनसंख्या वाला क्षेत्र हो जाता है।

            उदाहरण: मुम्बई, टोक्यो, न्यूयॉर्क

  • शहरीकरण शहरों मे उपलब्ध सुविधाए जैसे शिक्षा व्यवसाय, स्वास्थ्य, सड़कों, रेलवे, अस्पतालों आदि जीवन को बेहतर बनाने के लिए शहर अधिक जनसंख्या वाला क्षेत्र बन जाता है।

(ग ) सामाजिक और सांकृतिक कारक

  • धार्मिक क्षेत्र : धार्मिक क्षेत्रों मे जनसंख्या की आबादी अधिक होती है

जैसे वाराणसी (बनारस) , इलाहाबाद , मक्का आदि।

  • सामाजिक सुविधाए : समाज के रीति रिवाज धार्मिक दृष्टिकोण तथा जीवन की मान्यताएं भी जनसंख्या के वितरण पर काफी प्रभाव डालता है।
  • राजनीतिक व्यवस्था
  • शांति और सुरक्षा : राजनैतिक नियमों का भी सीधा प्रभाव जनसंख्या के वितरण पर देखा जा सकता है राजनीतिक स्थिरता वाले क्षेत्रों में जनसंख्या घनी होती है, क्युकी उस क्षेत्र मे एकता लोकप्रियता अच्छी होती है । जबकि युद्ध और अस्थिरता वाले क्षेत्रों में लोग पलायन कर जाते हैं।

   (ड़) पर्यावरणीय कारक

प्राकृतिक आपदाएं : भूकंप, बाढ़ और सुनामी वाले क्षेत्रों में जनसंख्या कम होती है।
         उदाहरण: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह।

 

जनसंख्या वृद्धि 

वृध्दि का अर्थ  “बढ़ना , विकसित होना या किसी चीज की मात्रा, संख्या मे बदलाव आना ।

उदाहरण के लिए –  व्यक्ति के आयु मे वृध्दि, व्यवसाय मे वृध्दि , जनसंख्या मे वृद्धि ।

जनसंख्या वृध्दि का अर्थ : जनसंख्या यानि निवास करने वाले लोगों की संख्या मे परिवर्तन आना । यह परिवर्तन मुख्य रूप से से हो सकता है जैसे लोगों की संख्या का बढ़ना (इसे धनात्मक वृध्दि कहेंगे) तथा लोगों की संख्या मे गिरावट आना (इसे ऋणात्मक वृध्दि कहेंगे

उदाहरण के रूप मे :  भारत की पहली जनगणना 1872 मे हुई थी उस समय भारत मे लगभग 25.5 करोड़ लोग थे ये जनगणना ब्रिटिश सरकार द्वारा कारवाई गई थी लेकिन 2021 के जन गणना के अनुसार भारत की जनसंख्या लगभग 121 करोड़ हो चुका है।  तथा साक्षरता दर 64.83% से बढ़कर 69.3% हो गई थी।

अब आप समझ सकते है की 1872 से 2011 के बीच भारत मे जनसंख्या कितने तीव्र गति से बढ़ा ।

20 वी सदी मे जनसंख्या वृध्दि मे तेजी आई लेकिन वर्तमान मे ये गति धीमी पड़ गई है विशेषकर विकसित देशों मे

  • यूरोप, उत्तरी अमेरिका और जापान जैसे देशों में जनसंख्या वृद्धि दर कम हो रही है। यहां जन्म दर घट रही है और मृत्यु दर भी कम है।
  • भारत, नाइजीरिया और कांगो जैसे देशों में तेजी से जनसंख्या बढ़ रही है, जहां अधिक युवा आबादी और जन्म दर अधिक है।

जनसंख्या परिवर्तन के घटक या कारण (विश्व जनसंख्या – वितरण, घनत्वके अधिक वा कम होने के कारण )

जनसंख्या मे परिवर्तन आना स्वाभाविक है जनसंख्या परिवर्तन मे तीन मुख्य घटकों का योगदान रहता है वे निम्नलिखित्र है-

  • जन्म दर एक वर्ष की अवधि मे प्रति 1000 स्त्रियों द्वारा दिए गए जीवित बच्चों की संख्या को जन्म दर कहा जाता है।
  • मृत्यु दर एक वर्ष की अवधि मे 1000 लोगों के पीछे मरने वालों की कुल संख्या को मृत्यु दर कहते है।
  • प्रवास लोगों का अपने उद्गम स्थान से गंतव्य स्थान पर जाकर बस जाना जनसंख्या का प्रवास कहलाता है।

जनसंख्या प्रवास के प्रतिकर्ष कार  जीवन शैली की निम्न दशा राजनीतिक उथल पुथल , प्रतिकूल जलवायु , प्राकृतिक आपदा , महामारिया सामाजिक तथा आर्थिक पिछड़ापन होने के कारण लोग उद्गम स्थल को छोड़ देते है।

जनसंख्या का अपकर्ष कारक  उन्नत जीवन शैली, रोजगार के अच्छे अवसर , शांति और सुरक्षा, जीवन और संपत्ति की सुरक्षा, उत्तम जलवायु आदि कारक गंतव्य स्थान को उद्गम स्थान से अधिक आकर्षक बना देता है ।

जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण, परिवार नियोजन, शिक्षा, और विकासशील देशों में स्वास्थ्य सेवाओं का सुधार जैसे कदम उठाए जाने चाहिए। यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम इस दिशा में प्रयास करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर दुनिया बनाएं।

 

दोस्तों आशा है ये अध्याय Class 12 : Geography Chapter 2 notes in Hindi

विश्व जनसंख्या – वितरण, घनत्व एवं वृद्धि आपको समझ मे आया होगा ।

धन्यवाद यह अध्याय विश्व जनसंख्या – वितरण, घनत्व समाप्त होता है ।

क्लास 12 इतिहास नोट्स 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!