क्यों पढे हम इतिहास

क्यों पढे हम इतिहास 

 

 

इतिहास विषय समाज विज्ञान (सामाजिक विज्ञान) का हिस्सा या अंग माना जाता है। समाज विज्ञान हमे जीवन के कई पहलुओ  के बारे मे बताता है। जैसे –

भूगोल के बारे मे, अर्थव्यवस्था के चलने के बारे मे और राजनीतिक व सामाजिक जीवन के व्यवस्था, आदि  से परिचित करवाता है।

 

हमारे शरीर मे अलग अलग अंगों का कार्य भिन्न होता है लेकिन सामान्यतः हम सभी अंगों को मिलाकर शरीर बोल देते है, इसी आधार पर आप समझने का प्रयास कर सकते है. की समाज विज्ञान हमे कई विषाओ के बारे मे बताता है ।

ध्यान देने योग्य बारे कि सभी विषय आज की दुनिया के बारे मे समझाते  है     मौसम की जानकारी, पर्यावरण, देश की अर्थव्यवस्था आदि।

लेकिन इतिहास – आज की दुनिया के बारे मे नही बल्कि आज की दुनिया कैसे विकसित हुई है इसके बारे मे जानकारी इतिहास प्रस्तुत करता है।

चूंकि हम यही समझ पाते है की जिस प्रकार से हमारा परिवार और समाज, संसाधन है इसी प्रकार की दुनिया अतीत काल मे भी रहा होगा , लेकिन यह असत्य है क्योंकि जैसे आज की हमारी दुनिया है अतीत काल मे यह दुनिया बिल्कुल भिन्न था ।

क्या आप कल्पना कर सकते है? की जहां आग न हो, कृषि न हो, जहा यात्राओ के लिए सड़के व रेलगाड़िया न हो वो किस प्रकार की दुनिया रहा होगा ।

इस प्रकार   आप समझ सकते है की आज की दुनिया और अतीत की दुनियाँ मे धरती आसमान का फर्क है।

इस पुरानी युग की अर्थव्यवस्था, समाज तथा उनकी मान्यता, उनके भोजन कपड़े, उनके घर और बस्तिया, कला और संस्कृति आदि तथ्यों के बारे मे इतिहास हमे बताता है। इसके साथ साथ हमे अपने अनुभव को दे जाता है।

इतिहास एक रोमांचक यात्रा बन जाती है क्योंकि इतिहास पढ़कर हम समझ पाते है की आधुनिक दुनिया अनेक सदियों से हो रहे बदलावों का परिणाम है।

जैसे – अतीत काल मे संसाधन जैसे  – बैलगाड़ी ।

वर्तमान काल मे संसाधन जैसे – रेलगाड़ी ।

इस परिवर्तन पर आप अंदाजा लगाकर सोचिए की यह बदलाव किस प्रकार से आए ?

इतिहास पढ़ने पर से क्या क्या जानकारिया प्राप्त होती है

इतिहास मे राजाओ रानियों की कहानी उनकी विजयों और शासन व्यवस्था के बारे मे केवल यही नही पढ़ते बल्कि इसके अलावा आदिमानव से मानव कच्चे माँस तथा कृषकों के बारे मे शिल्पकारियों और व्यपरियों के बारे मे गाँव और शहर कब बसे, तीर्थ यात्रियों और संतों, इमारतों तथा चित्रों धर्मों और विश्वासों के बारे, महान लोगों के जीवनियों के बारे मे आदि कई तथ्य तथा घटनाओ के विषय मे भी जानकारी प्राप्त करते है।

इतिहास कर अतीत के बारे मे कैसे पता करते है ?

पुराने समय मे रहने वाले लोगों के द्वारा छोड़े गए सुराग और चिन्हों का अध्ययन वा अवलोकन करते है।

अतीत के लोगों द्वारा छोड़े गए हर अवशेष – जैसे पत्थर के औजार, पौधों के अवशेष, हड्डीया, लिखित सामग्री और चित्र, आभूषण और उपकरण, अभिलेख और सिक्के, इमारते और मूर्तिया, बर्तन आदि साक्ष्यों का अवलोकन किया जाता है।

जिसके आधार पर हमे ज्ञात हो पाता है अतीत काल की समृद्धि ।

दोस्तों आशा है इतिहास हम क्यों पढे यह आपको समझ आ चुका है की इतिहास हम क्यों पढे अगर कोई आपसे पूछे तो आप छोटे शब्दों मे जवाब दे सकते है –

अतीत की दुनिया को समझने के लिए उनकी योग्यताए कौशलता, तकनीकी कला, संस्कृति व्यापार आदि तथ्यों को जानने के लिए जो आज की हमारी दुनिया से भिन्न है हम इतिहास को पढ़ते है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!